शनिवार, 12 जून 2010

पंडित बृज बहादुर पाण्डेय स्मृति सम्मान समारोह -२०१० सम्पन्न----

'                          डा श्याम गुप्त ' हिन्दी के विकास मेंसाहित्यकारों की भूमिका' पर आलेख पढ़ते हुए..

 वरिष्ठ साहित्यकार डा अशोक गुलशन द्वारा आयोजित पंडित बृज बहादुर पाण्डेय स्मृति सम्मान  समारोह -२०१०;  दि. १२-०६-२०१० को बहराइच में  सम्पन्न हुआ | समारोह की अध्यक्षता श्री मुजफ्फर अली ने की | ' हिन्दी के विकास में साहित्यकारों की भूमिका' एवं 'अवधी भाषा के विकास में मीडिया व युवा पीढी का दायित्व' विषय पर आलेख वाचन  किया गया | समस्त भारत से आये हुए साहित्यकारों का सम्मान किया गया|
श्री मुजफ्फर अली  अपना संभाषण देते हुए....

डा श्याम गुप्त को सम्मानित करते हुए प्रदेश के  स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं शिक्षा साहित्य कला विकास समिति, रत्नापुर बाज़ार के अध्यक्ष  श्री मिश्र |